इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव

     प्रयागराज (एल एन सिंह) इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। महासचिव पद पर नितिन शर्मा ने विजय हासिल की है। अध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान पर अनिल तिवारी
रहे हैं, जबकि महासचिव पद पर विक्रांत पांडेय दूसरे स्थान पर रहे हैं।
बाकी पदों की मतगणना जारी है। शाम पांच बजे तक सारे पदों का परिणाम आने की संभावना है। मुख्य चुनाव अधिकारी सीनियर एडवोकेट अनिल भूषण, उप चुनाव अधिकारी एडवोकेट वशिष्ठ तिवारी व एडवोकेट महेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में सोमवार को सुबह 10 बजे लाइब्रेरी हॉल में अध्यक्ष पदों की मतों की गणना शुरू हुई। अभी तक 67 राउंड की मतगणना हो चुकी है, जिसमें कुल 6690 मतपत्रों की गणना हुई है।इनमें अध्यक्ष के अलावा महासचिव के मत भी शामिल हैं। न्यू स्टडी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव महिला के पदों की मतगणना कराई जा
रही है। शाम 6 बजे तक कुल 2500 मतपत्रों की गणना की गई। 7 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक मतों की गणना होगी। शाम तक फाइनल चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है।

Popular posts from this blog

बलिया में पूर्व प्रधान की गोली मारकर निर्मम हत्या

राजनैतिक सियासी रण में संग्राम, बाबाओं के मध्य वर्चस्व की जंग, पंडोखर सरकार ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को क्यों दी चुनौती ?

धर्म परिवर्तन के आरोप में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस नेें ताबड़तोड़ दबिश दी,